
आज का दिन शुक्रवार है जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष होता है। साथ ही इस खास दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है।
मेष
परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। दिन तनाव से भरा रहने वाला है। समस्या को छोटा ना समझे, नहीं तो वह बढ़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, किसी बात को लेकर परिवार में यदि अनबन चल रही थी, तो वह समस्या देगी, किसी मामले को आप शांत रहकर निपटाने की कोशिश अवश्य करें।
मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे वह काफी खुश होंगे।
वृषभ
काफी व्यस्त रहेंगे और मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। कोई मित्र लंबे समय बाद मेल-मुलाकात करने आ सकता है। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दूसरे के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो विवाद बढ़ सकते हैं। नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। घर के साथ-साथ दूसरे कामों पर भी ध्यान देना होगा।
–
मिथुन
परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है। इनकम भी बढ़ेगी और जरूरी कामों को भी आसानी से निपटाएंगे। सीमित खर्च करेंगे, जिससे आमदनी भी सीमित रहेगी।
कर्क
एक साथ कई काम हाथ लगने से भी व्यग्रता बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर आगे आएं, लेकिन जीवनसाथी से चल रही अनबन को भी बातचीत के जरिए दूर करने की जरूरत है। कोई सहयोगी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। घूमने-फिरने के दौरान नई जानकारी प्राप्त होगी।
सिंह
खूब खुला खर्च करेंगे, फिर भी धन को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है।परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो सकता है और मनमर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो वह काम बिगड़ सकते है। संतान से किए हुए वादे को भी पूरा कर सकेंगे। उधार का लेनदेन ना करें।
कन्या
मामले को छोटा नहीं समझना है। दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। मौज-मस्ती में रहने के कारण कुछ लापरवाही कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। किसी से धन को लेकर वादा करने से बचना होगा। बिजनेस बेहतर चलेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ धोखा हो सकता है।
तुला
काम को करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन भ्रम रहने से समस्याएं और बढ़ेगी। दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। कोई नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। छात्र अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक
मन की इच्छा पूरी हो सकती है।दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को देखकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से अनबन हो सकती है। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। लेनदेन से संबंधित मामले को निपटाने की आवश्यकता है।
धनु
कामों में बदलाव करेंगे और व्यापार में भी धन लगा सकते हैं। दिन नया करने के लिए रहेगा। पिताजी का पुराना रोग उभर सकता है, जो परेशानी देगा। महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो बाद में पछतावा हो सकता है। संतान को तरक्की करते देख खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर
जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। सामने ऐसे खर्च आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं बेहतर लाभ देगी, जिससे इनकम भी बढ़ेगी।
कुंभ
योजना बनाकर चलना होगा। दिन सामान्य रहने वाला है। टेंशन हो सकती है। माताजी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घर परिवार के खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। मामा पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी कानूनी मामले को लेकर से सलाह की आवश्यकता होगी।
मीन
कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से टेंशन बनी रहेगी। मित्रों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। घर-परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर पिताजी से सलाह अवश्य करें। धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
