यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिषेक भट्ट ने रानीखेत महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया

Share the News

रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के संगीत विभाग के लिए गौरव का विषय है कि विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के शोध निर्देशन में शोधरत शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने यूजीसी नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

अभिषेक भट्ट की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी ने इसे शोधार्थी की मेहनत, लगन एवं सतत साधना का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि यूजीसी नेट परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसे उत्तीर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

अभिषेक की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 पी0 एन0 तिवारी तथा समस्त प्राध्यापकगणों ने अभिषेक भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

See also  राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर मंथन, छह वर्ष की उपलब्धियों और चुनौतियों पर हुई सार्थक पैनल चर्चा
error: Content is protected !!