रसायन विज्ञान विभाग में शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक शैक्षणिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएससी छठे सेमेस्टर, एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. भारत पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसे अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. स्तुति जोशी, डॉ. कोमल, डॉ. सी.एस. पंत और डॉ. शीतल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सभी ने सराहना की।
गणित विभाग के डॉ. सी.एस. पंत ने छात्रों को बेहतर प्रस्तुतीकरण तकनीक और आत्मविश्वास के साथ विचार रखने के गुर बताए। वहीं विभाग प्रभारी डॉ. प्रसून जोशी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. निधि शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता परिणाम:
बीएससी छठा सेमेस्टर:
प्रथम – ज्योति
द्वितीय – वैष्णवी मेहरा
तृतीय – मानसा विद्यार्थी
एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर:
प्रथम – दिव्या
द्वितीय – भास्कर सत्यस्वली
एमएससी द्वितीय सेमेस्टर:
प्रथम – रिया तिवारी
द्वितीय – हेमा करायत
तृतीय – कंचना
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

