अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग में आपदा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

कालाढूंगी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कोटाबाग विकासखंड क्षेत्र में चल रहे आपदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

अपर जिलाधिकारी नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग सहित लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  रुचि भट्ट के जन्मदिवस पर रानीखेत अस्पताल में फल वितरण, भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का जाना हालचाल
error: Content is protected !!