हल्द्वानी : बनभूलपुरा में बैटरी चोरी का खुलासा: 4 शातिर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

Share the News

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह ट्रक बैटरियां और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन, निवासी लाइन नं. 13 आजाद नगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी 2026 को उनका डम्पर संख्या DLIG 5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना सामने आया।

तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 25/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने ऐसे किया खुलासा

अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी-पतारसी के बाद 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

विनोद कुमार (25 वर्ष)

रंजीत सिंह (24 वर्ष)

रंजीत सिंह (26 वर्ष)

निवासीगण: ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.)

जलील अहमद (कबाड़ी) (40 वर्ष)

निवासी: मोहल्ला अब्बास नगर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली

बरामदगी

चोरी में प्रयुक्त वाहन UP 15 AN 2345 (स्विफ्ट डिजायर)

विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे, जबकि कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर उठा ले जाते थे। पूर्व में चोरी की गई बैटरियां कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दी गई थीं।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है।

See also  पहाड़ी आर्मी ने संगठन विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारीयों को संगठन से किया निष्काशित
error: Content is protected !!