जिम में 270 किलो वजन उठाते वक्त टूटी गर्दन की हड्डी, 17 साल की पावरलिफ्टर की मौत

270 किलो वजन उठाते वक्त बिगड़ा संतुलन,17 साल की पावरलिफ्टर की मौत

जिम करना कोई हंसी मजाक का खेल नहीं, जरा सी लापरवाही आपके लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन सकती है।

राजस्थान के बीकानेर से आया एक वीडियो आपको हिलाकर रख देगा, जहां जिम में वजन उठाते वक्त एक 17 साल की पावरलिफ्टर की मौत हो गई।

पावरलिफ्टर याष्टिका आचार्य पूरी सावधानी के साथ 270 किलो वजन उठाने का प्रयास रही थीं, तभी आचार्य का संतुलन बिगड़ गया और रॉड के साथ वह जमीन पर जा गिरी।

जमीन पर गिरते वक्त रॉड उनकी गर्दन पर गिर गई जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई और चंद सेंकेंड में उनकी जान चली गई।

आचार्य जिम ट्रेनर और जिम के अन्य लोगों की मदद से 270 किलो वजन को उठाने की कोशिश कर रही थीं तभी उनका संतुलन बिगड़ गया. सभी लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन वजन इतना ज्यादा था कि किसी से नहीं संभला।

अगर आचार्य रॉड को पीछे फेंक देतीं तो शायद बच जातीं लेकिन उन्होंने उस रॉड को अंत तक पकड़े रखा जिससे रॉड उनकी गर्दन पर ही गिर गई. इस हादसे में जिम का ट्रेनर भी मामूली रूप से घायल हुआ है. जमीन पर गिरते वक्त आचार्य का सिर ट्रेन के मुंह में लगा था।

See also  विकासखंड धौलादेवी में प्रधानाध्यापकों का 5 दिवसीय अनुभवात्मक FLN एवं सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण प्रारम्भ
error: Content is protected !!