बहू ने सास के साथ की हैवानियत : सास को कमरे में बंद कर की मारपीट, प्राइवेट पार्ट व आंखों में डाला लाल मिर्च का पाउडर

Share the News

बहू ने दरिंदगी की हदें की पार : सास के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, मुंह में कपड़ा ठूसा… फिर पार की हैवानियत की हदें

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने अपनी सास के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि बहू ने सास को कमरे में बंद कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और प्राइवेट पार्ट व आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। गंभीर रूप से घायल सास की बाद में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पटना में रहने वाली गुलफशा नामक महिला का अपनी सास शाबरा खातून के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद सास ने अपने बेटे से बहू की शिकायत कर दी, जिससे बहू गुस्से में आ गई।

आरोप है कि गुस्साई बहू ने सास को कमरे में बंद कर दिया और उनकी आंखों तथा प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। जब सास दर्द से चीखने लगी तो बहू ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और किसी वस्तु से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में शाबरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बहू मौके से फरार हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही शाबरा खातून ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी बहू की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

See also  सीमांत मुख्यालय रानीखेत के द्वारा विजय दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली व वृक्षारोपन का आयोजन किया गया 
error: Content is protected !!