पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की जिला नैनीताल कार्यकारिणी का विस्तार, कई महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Share the News

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की जिला नैनीताल कार्यकारिणी का विस्तार संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की सस्तुति पर जिला अध्यक्ष महिला प्रेमा मेर द्वारा किया गया।

इस दौरान विभिन्न सक्रिय सदस्यों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए जिला संरक्षक समिति, सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, लीगल समिति, सोशल मीडिया समिति के साथ 30 सदस्यीय कमेटी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी विस्तार के तहत जिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता उपाध्याय, पुष्पा शाह और दीपा बोरा को नियुक्त किया गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी पूर्णिमा पांडे, दीपा जीना और नीमा भट्ट को सौंपी गई।

इसके अलावा मंत्री पद पर दीपा आर्या और कमला लटवाल को नियुक्त किया गया, जबकि संगठन मंत्री के रूप में दीपा चौहान को जिम्मेदारी दी गई।

मीडिया प्रभारी के पद पर अंजू पाण्डेय और दीपा पाण्डेय को मनोनीत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष के रूप में अर्पिता को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया।

See also  नैनीताल : सचिव मुख्यमंत्री व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सौंदरीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!