विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा तहसील मुख्यालय परिसर मे पौधारोपण किया।
रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानीखेत तहसील परिसर में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने वृक्षारोपण किया।
बता दे कि वृहद वृक्षारोपण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से लेकर हरेला पर्व तक संचालित किया जाएगा।
इसी के अंतर्गत जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने रानीखेत पहुचकर सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ साथ जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हर बूथ पर वृक्ष लगाए जा रहे हैं। आज माननीय राज्यपाल साहब का कार्यक्रम था। जिसमें हम लोग आए थे।
इस अवसर पर अल्मोड़ा में भी हम लोगों ने काफी कार्यक्रम रखे थे। मैने वृक्षारोपण वहां भी किया। हमारे हर गांव में सफाई अभियान स्वच्छता अभियान चल रहा है। निश्चित तौर पर हमारा पर्यावरण अच्छा रहेगा, हम भी स्वस्थ रहेंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार दीपिका आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि नेगी, मुख्य सहायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक नितिन बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक विनोद टोलिया, राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र जोशी, राजस्व उप निरीक्षक दिव्या शर्मा, कनिष्ठ सहायक सुनील कंवल, अजय अधिकारी, जोगिन्दर बिष्ट सहित तहसील कर्मचारीगण उपस्थित रहे।