रानीखेत : सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में प्रजापति ब्राहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन

रानीखेत। अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत के निर्देशन में 05 अगस्त, 2025 को सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय, रानीखेत में प्रजापति ब्राहमकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रानीखेत के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आई बहनों ने बल के जवानों की कलाईयों पर राखी बांधी साथ ही लंबी उम्र की कमना की।

कार्यक्रम में भाइयों ने बहनों को यह आश्वासन दिया किया जब तक हम भारत की सीमाओं पर तैनात है सभी बहनों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है।

यह महज एक शब्द नहीं बल्कि हाल में “ओपरेशन सिंदूर” ने दिखा दिया कि हम भारतवर्ष के भाई कैसे अपनी बहनों की सुरक्षा करते है व यदि कोई हाथ डाला तो बदला भी उसी अंदाज में लेते है।

कार्यक्रम में ईश्वरीय विश्व विद्यालय से कंचन दीदी, विनीता दीदी, रमाशंकर भाई , लीला माता और कुमारी निशा गोस्वामी वही सशस्त्र सीमा बल के तरफ से  अरविन्द कुमार (उप-कमांडेंट), श्री प्रभाकर (उप-कमांडेंट), निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट एवं अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे।

See also  चिलियानौला नगर पालिका में श्रद्धा के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, वाहनों-मशीनों और तकनीकी उपकरणों की हुई विशेष पूजा
error: Content is protected !!