अल्मोड़ा : चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

अल्मोड़ा। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने शपथ ग्रहण की। इनके अलावा जनपद में सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली।

 जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है इसलिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने नए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निभाएं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए जहां आवश्यक हो वहां उनके पूरे सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश भी सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा समेत जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  27 लाख लूटे, फिर हत्या कर 1600KM दूर गाड़ा सिर, धड़ को कहीं और लगाया ठिकाने
error: Content is protected !!