अल्मोड़ा : वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकरणों पर व्यक्तिगत ध्यान दें अधिकारी।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं प्रगतिरत वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित वन भूमि हस्तांतरण मामलों में सभी औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावों को शीघ्रता से शासन स्तर तक प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में आपत्तियां अथवा कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी किसी भी प्रस्ताव को पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व वन विभाग के साथ मिलकर उसका आंकलन कर लें। जिससे यदि कोई आपत्ति हो तो उसका निस्तारण पहले से ही किया जा सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत के चिलियानौला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 300 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
error: Content is protected !!