पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Share the News

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की जिला नैनीताल कार्यकारिणी का विस्तार आज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत एवं जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडापाल द्वारा किया गया।

इस दौरान संगठन की जिला संरक्षक समिति, सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, लीगल समिति, सोशल मीडिया समिति सहित 30 सदस्यीय कमेटी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई।

कार्यकारिणी विस्तार में जिला उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर महर, हरेंद्र सिंह राणा, मदन सिंह फर्त्याल और सतीश फुलारा को नियुक्त किया गया।

जिला कोषाध्यक्ष पद पर संजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जिला महामंत्री के रूप में महेश चंद्र भट्ट, भारत कांडपाल, हीरा सिंह मेहता एवं मोहन सिंह बोरा को नियुक्त किया गया।

इसके अलावा जिला संगठन मंत्री पद पर राजाराम, वीरेंद्र जग्गी और विनोद बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई।

जिला संगठन सचिव के रूप में पंकज बिष्ट, त्रिलोक सिंह, हेमा कोरंगा एवं वंदना मेहता को नियुक्त किया गया।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

See also  बाल शोषण कांड: डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने वाले दंपति को फांसी की सजा
error: Content is protected !!