नैडी (कुॅवाली) में श्री राम कथा, कल आयोजित होगा विशाल भंडारा, डॉ. अजय पाल ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

Share the News

रानीखेत/द्वाराहाट। विकासखंड द्वाराहाट के नैडी (कुॅवाली) स्थित पावन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा का भव्य आयोजन संपन्नता की ओर है। धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में कल (बुधवार) मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

कथा के पावन अवसर पर डॉ. अजय पाल ने श्री पिपलेश्वर महादेव के चरणों में नमन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, “प्रभु पिपलेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि वे समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा-दृष्टि सदैव बनाए रखें। प्रत्येक घर-आंगन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा सभी के जीवन में धर्म व संस्कारों का प्रकाश बना रहे।”

डॉ. पाल ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें भगवान राम के बताए मार्ग और महादेव की भक्ति को अपने आचरण में ढालना चाहिए। इससे समाज में प्रेम, सेवा, आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कल आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने और धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह किरौला, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

See also  सेलापानी पर हुए बस हादसे का जिम्मेदार कौन ?
error: Content is protected !!