ताड़ीखेत के पंतकोटूली में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, मौके पर समस्याओं का निस्तारण

पंतकोटूली में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला सीधा लाभ

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत के न्याय पंचायत पंतकोटूली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कई लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। साथ ही शिविर में प्राप्त अनेक शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे आमजन में संतोष और विश्वास का वातावरण बना।
प्रशासन की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जैती, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, खण्ड विकास अधिकारी तारा चंद, ब्लॉक कर्मचारीगण सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

See also  हल्द्वानी में हरक सिंह रावत का भाजपा पर हमला, बोले- विधायकों के खिलाफ भारी एंटी इनकंबेंसी
error: Content is protected !!