बर्फबारी से कई गुना बढ़ गई उत्तराखंड की खूबसूरती, फोटो में देखें सुंदर नजारें

Share the News

देहरादून। ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बीते दिन हुई बर्फबारी से उत्‍तराखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है। शाम को शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं।

 हवाएं चलने से खांसी जुकाम से भी लोग परेशान हैं। बीते दिनों नागटिब्बा, धनोल्टी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगी जैसी जगहों पर जमकर बर्फ पड़ी। बर्फबारी के बाद देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। दिन में जब तक धूप रहती है कुछ राहत मिलती है लेकिन सुबह व शाम को कड़के की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांक‍ि स्‍नोफॉल से उत्‍तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लग गया है। टूर‍िस्‍ट भी बर्फबारी का मजा लेते दिख रहे हैं। इन दिनों ट्रैकि‍ंग करने वालों की संख्‍या ज्‍यादा देखने काे म‍िल रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, राड़ी टॉप, धराली, मुखबा, जानकी चट्टी, खरसाली, नारायण पुरी, ओसला, गंगाड़, लिवाड़ी, फिताड़ी, हरकीदून, संकारी, केदारकांठा जैसी जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। आइए देखते हैं बर्फबारी की शानदार तस्‍वीरें

मौसम की बर्फबारी का नजारा देखने लोखंडी पहुंचे पर्यटकों ने पहाड़ की खूबसूरत चोटियों का दीदार किया।

केदारनाथ में भी बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्‍तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में लगातार तापमान में गिरवाट आ रही है, गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां एक से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। 28 व 29 को मौसम विभाग ने जबरदस्‍त बर्फबारी का अनुमान जताया है।

See also  अल्मोड़ा : भिकियासैण में पैंशनरों के आन्दोलन की सुगबुगाहट,सरकार को दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!