हल्द्वानी : नगर निगम चुनाव में इस बार बढ़े इतने हजार मतदाता, दिलचस्प होगा मुकाबला

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम में इस बार जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर है वही मतदाताओं की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

2018 में हुए निकाय चुनाव में दो दोहल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 213181 मतदाता थे जो कि अब बढ़कर 242487 मतदाता हो गए हैं। लगभग 29306 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

इसी के मद्देनजर इस बार निर्वाचन विभाग ने 11 सेक्टर 2 जोन और 26 बूथ और 13 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।

वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 31 सेक्टर 6 जोन 289 बूथ 96 मतदान केंद्र और 60 वार्ड हैं।

इस बार भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी में सीधी टक्कर बताई जा रही है।

येहालांकि जिला निर्वाचन विभाग निर्वाण एवं पारदर्शी मतदान हुआ मतगणना कराए जाने के दावे कर रहा है।

See also  रानीखेत : कांग्रेस प्रत्याक्षी अरुण रावत के प्रचार के लिए पहुचे काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!