हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

Share the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है।

समिति को अस्पताल द्वारा ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन, मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही से जुड़े आरोपों की विस्तृत जांच कर साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों के पास इस प्रकरण से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य या अभिकथन हो, वे प्रकाशन की तिथि से सात दिवस के भीतर अपना मौखिक अथवा लिखित बयान गठित जांच समिति के समक्ष किसी भी कार्य दिवस में संबंधित अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोष सिद्ध होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

See also  नेटबाल में रजत पदक जीतने वाले अल्मियां बन्धुओं ने बढ़ाया अल्मोड़ा का मान,शीघ्र होगा सम्मान कार्यक्रम-बिट्टू कर्नाटक
error: Content is protected !!