हल्द्वानी : (अपडेट)तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिता समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Share the News

हल्द्वानी।  कमलुवागांजा रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता और उसके साथ बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे और खेतों में बटाईदारी का काम करते थे जानकारी के मुताबिक, जय सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उनके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है परिजनों में छाया मातम इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और आरटीओ विभाग लगातार दावे करते हैं, लेकिन ऐसे हादसे उन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने की वजह से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे।

अब वक्त आ गया है कि प्रशासन और ट्रैफिक विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाए।

सड़क पर स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

See also  जम्मू में धमाके की आवाज के बाद ब्लैक आउट, एयर सायरन बजने शुरू, ड्रोन हमले की आशंका
See also  ब्रह्मांड तक ज्ञान की उड़ान: ‘Voyage through the Cosmos’ अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का भव्य समापन, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिला वैश्विक वैज्ञानिक मंच से जुड़ने का अनूठा अवसर

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से लोग दहशत में हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

error: Content is protected !!