हल्द्वानी : समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल,खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

Share the News

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के पास प्रसिद्ध समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में दुकान में निरीक्षण कार्यवाही की है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनके द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया है और वीडियो सत्य पाया गया है और जो कर्मचारी पैर से आलू धो रहा था उससे भी पूछताछ की गई है।

फिलहाल दुकान का खाद्य सुरक्षा पूर्ति विभाग द्वारा दिया गया लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है इसके अलावा ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वहीं दुकान स्वामी महिला ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा यह गलती हुई है जिसको वह सुधारने का प्रयास करेंगे।

See also  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: इलाज नहीं, सिर्फ रेफर सेंटर - संजय पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!