रानीखेत महाविद्यालय में ‘Visualising Literature’ पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रानीखेत कॉलेज में साहित्य और कला का संगम, विद्यार्थियों ने पोस्टरों में उकेरे साहित्यिक विचार

रिपोर्ट — बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। स्व. जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के अंग्रेजी विभाग की ओर से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को ‘Visualising Literature’ विषय पर पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि और समझ विकसित करने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य केवल पढ़ने और समझने का विषय नहीं है, बल्कि इसे विभिन्न रचनात्मक माध्यमों के जरिए भी अभिव्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से साहित्यिक विचारों को कला के माध्यम से प्रस्तुत करने और अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमए प्रथम एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 10 विद्यार्थियों ने पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों, विचारों और अवधारणाओं को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए साहित्यिक भावों को दृश्य रूप देने का प्रयास किया। पोस्टरों में साहित्य और कला के बीच संबंध को प्रभावशाली तरीके से उकेरा गया, जिसे निर्णायकों और उपस्थित विद्यार्थियों ने सराहा।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गृह विज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. लोतीका तथा समाजशास्त्र विभाग के डॉ. सत्य मित्र शामिल रहे। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के पोस्टरों का विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष की तनिषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एमए प्रथम वर्ष की रिया पपनै और माया मनराल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। बीए तृतीय वर्ष की नेहा जोशी और एमए प्रथम वर्ष की नेहा बिष्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा एमए प्रथम वर्ष की दिशा और खजान तिवारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे ने निर्णायकों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे, डॉ. बरखा रौतेला एवं डॉ. हिमानी नेगी, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. लोतीका एवं डॉ. नीतिका, समाजशास्त्र विभाग के डॉ. सत्य मित्र सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. बरखा रौतेला ने किया।

See also  रानीखेत : सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय में बीरशिवा स्कूल के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन
error: Content is protected !!