पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Share the News

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत के प्रांगण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत देशभक्ति, गरिमा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ रेजीमेंट के ब्रिगेडियर श्री विजयंत महादिक रहे, जिन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा महादिक के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

समारोह के प्रारंभ में ध्वजारोहण से पूर्व संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर करते हुए ‘वंदे मातरम’ का सुमधुर गायन किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर श्री विजयंत महादिक एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण किया गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश दुबे एवं उप-प्राचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य जनों का स्वागत किया। प्राचार्य  राकेश दुबे ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह गीतों, ओजस्वी कविता पाठ और मनमोहक प्रस्तुतियों ने संपूर्ण प्रांगण में उत्साह का संचार कर दिया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में युवाओं को कड़ा परिश्रम करने, अनुशासन बनाए रखने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य हरिशंकर सैनी, संचालक दीपक जोशी, मेघा पाठक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

See also  नैनीताल : बल्दियाखान में सड़क किनारे मिला कछुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू सेंटर भेजा
error: Content is protected !!