गणतंत्र दिवस पर एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत में ‘Sunday on Cycle’ अभियान के तहत साइकिल रैली आयोजित

साइकिल पर सवार राष्ट्रभक्ति: गणतंत्र दिवस पर एसएसबी जवानों की साइकिल रैली

रानीखेत‌। गृह मंत्रालय के तत्वाधान में व  अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत (उत्तराखंड) के निर्देशन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में दिनांक 25.01.2026 को “Sunday on Cycle” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।

साइकिल रैली में सीमांत मुख्यालय रानीखेत के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया। 

साईकिल रौली का शुभारंभ श्री दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक) सीमांत मुख्यालय रानीखेत के द्वारा किया गया ।

साईकिल रौली का आयोजन सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, परिसर के मुख्य द्वार से गनीयाधौली होते हुए जय जवान चौक, आर्मी एरिया नरसिंह मैदान होते हुए गांधी चौक, रानीखेत बाजार, से होते हुए सशस्त्र सीमा बल परिसर में समापन किया गया ।

इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों में देशभक्ती की भावना को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

इस आयोजन में  दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), देबासिस पाल (कमांडेंट),  कुमार सुंदरम (द्वितीय कमान अधिकारी), अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट),  प्रभाकर (उप कमांडेंट),  संजीव डिमरी (सहायक कमांडेंट), व अन्य जवानों ने प्रतिभाग किया |

See also  उत्तराखंड के इस नगर निगम में जमीन घोटाला, दो आइएएस और एक पीसीएस अधिकारी पर गिरी गाज
error: Content is protected !!