उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 गिरफ्तार

Share the News

उत्तराखंड में व्हट्सअप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा, व्हट्सअप से होता था महिलाओं का सौदा

देहरादून। शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

देहरादून के एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिंदाल क्षेत्र में एक मकान पर बीती रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। तलाशी में मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से रानी देवी (42) पत्नी दीपक कुमार निवासी देहरादून, आशीष कुमार पांडे पुत्र सुरेश निवासी जयपुर और फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रानी देवी अपने मकान में आशीष के साथ मिलकर पिछले कुछ समय से यह अवैध धंधा चला रही थी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बाहरी राज्यों से महिलाओं को काम दिलाने के बहाने देहरादून बुलाया और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया।

रैकेट का संचालन व्हाट्सएप के जरिए किया जा रहा था। आरोपी महिला ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजकर रेट तय करती थी, जबकि आशीष ग्राहकों तक महिलाओं को पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही रेस्क्यू की गई पीड़िताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रहीउत है।

See also  हल्द्वानी : चलती बस में सिलसिलेवार चोरी की घटना का एसपी सिटी ने किया खुलासा
error: Content is protected !!