अल्मोड़ा : पुस्तकालय विज्ञान में बढ़ते रोजगार अवसरों पर गोष्ठी, छात्रों को दी करियर संबंधी अहम जानकारी

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट अल्मोड़ा में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के पुस्तकालय लिपिक तारा सिंह दानू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने “पुस्तकालय विज्ञान एवं रोजगार” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

अपने संबोधन में तारा सिंह दानू ने पुस्तकालय विज्ञान के महत्व, इसके विभिन्न आयामों और वर्तमान समय में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में न केवल सरकारी, बल्कि निजी क्षेत्र में भी रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही विद्यार्थियों को बी.लिब, एम.लिब एवं अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए करियर की संभावनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में कैरियर काउंसलिंग संयोजक डॉ. रितिका गिरि गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. चंद्रा गोस्वामी ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. गिरीश चंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी डॉ. अंकित मनोडी, असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत, योग प्रशिक्षक अखिलेश कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  अल्मोड़ा : विकासखंड धौलादेवी में प्रधानाध्यापकों का 5 दिवसीय FLN एवं सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न
error: Content is protected !!