ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में अधिवक्ता ने कार में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

Share the News

 नैनीताल जिला कोर्ट के अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी अपने आप को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त की 

 रिपोर्टर गुड्डु सिंह ठठोला 

नैनीताल। सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप रहने वाले नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कार के भीतर खुद को पॉइंट ब्लैंक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय पूरन सिंह भाकुनी जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्टैम्प वेंडर का कार्य भी करते थे और निजी स्कूलों के पास किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने करीब छह माह पहले ही विवाह किया था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए लिखा कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होते जा रहे थे और अब जीवन आगे बढ़ाना उनके लिए संभव नहीं रह गया था।

साथ ही उन्होंने आयुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अपने परिचितों से उनकी पत्नी का ख्याल रखने की अपील की और सभी से माफी मांगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  अंबाला में फिल्मी अंदाज़ में फरार हुआ कैदी: पत्नी ने थार से किया ‘रेस्क्यू’, पुलिस के सामने से हुआ फरार
error: Content is protected !!