साईं सावित्री पब्लिक स्कूल, गनियाद्योली में एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

रानीखेत। साईं सावित्री पब्लिक स्कूल, गनियाद्योली में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को दो समूहों में आयोजित किया गया। ग्रुप-1 में कृतिशा पाण्डे ने प्रथम, अदिती बिष्ट ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप-2 में पार्थिवी रावत ने प्रथम, अदित्य रावत ने द्वितीय तथा अनाया सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा ने सभी प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्या  राशी नेगी, कॉर्डिनेटर को रेखा जोशी, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।

See also  “प्रयोगशाला से नवाचार तक: ऑर्गेनिक सिंथेसिस कार्यशाला ने छात्रों में भरा अनुसंधान का नया जोश”
error: Content is protected !!