चंपावत मामले को लेकर रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका

Share the News

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। चंपावत रेप कांड को लेकर कांग्रेस पर झूठा मामला बनाकर उसे पूरे प्रदेश में प्रचारित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी चौक में कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि कांग्रेस ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता का ध्यान भाजपा सरकार के विकास कार्यों से हटाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है और वर्ष 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, माया नैनवाल, मीना वर्मा, बबीता, रीता आर्य, सुमन देवी, हीना देवी, मोहन नेगी, खजान जोशी, गिरीश भगत और जगदीश अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  रानीखेत : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छावनी परिषद द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम व ओपन जिम का शुभारंभ
error: Content is protected !!