रानीखेत भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि

रानीखेत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महीला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अल्मोड़ा विमला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, गिरीश भगत, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, महेंद्र रावत, खजान पांडे, जगदीश अग्रवाल, चंदन भगत, माया नैनवाल, मीना वर्मा, भारती भगत ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अल्मोड़ा विमला रावत ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे, उन्होंने अपने जीवन में सैनिक मूल्यों और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सभा के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

See also  रानीखेत के चिलियानौला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 300 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
error: Content is protected !!