अल्मोड़ा : पानी की मांग को लेकर भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर हुआ विशाल प्रदर्शन, बेमियादी भूख हड़ताल तथा विधानसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी

Share the News

 भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर हुआ विशाल प्रदर्शन 

14 जुलाई तक मांगें नहीं माने जाने पर होगी बेमियादी भूख हड़ताल तथा विधानसभा चुनावों का होगा बहिष्कार 

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

 अल्मोड़ा । भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पर आज क्षेत्रीय जनता द्वारा विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें लगभग साठ गांवों के लोगों ने भागीदारी की सबसे पहले विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग तहसील बैंड पर इकट्ठा हुए उसके बाद जलूस बडियाली बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा।

जहां पर उप जिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से  मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को नौला मानिला देवी पेयजल योजना को पूर्ववत चालू रखने व गांवों की वितरण व्यवस्था को सुधारने तथा नौला व डोब पम्प हाउस पर स्टैपलाइजर लगाने सहित क्षेत्र के तीन अधूरे सड़कों को पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 14 जुलाई 2026 तक हमारी मांगों पर सार्थक पहल नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी।

जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी तहसील प्रांगण में हुई बैठक में जनता द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक को उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, सूबेदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, किसन सिंह रावत, प्रेम सिंह अधिकारी, राजेन्द्र सिंह रावत, डा0 बीडी सती, अंजलि नेगी प्रधान द्यौना, नवीन सिंह मेहरा प्रधान टाना, दीवान सिंह अधिकारी प्रधान ढूंगा, प्रदीप कुमार प्रधान कमराड़ , आनन्द पंत प्रधान सनणें, सुरेश सती प्रधान सिंगोली, प्रकाश सिंह नेगी प्रधान उणूली, रमेश चंद्र सती प्रधान अमोली , कृपाल सिंह रावत प्रधान इण्डा,नरेंद्र सिंह बिष्ट बौली राजेन्द्र सिंह बिष्ट ग्राम इण्डा, बालम सिंह ग्राम बेल्टी भुवन सिंह अधिकारी, इन्द्र सिंह भण्डारी, नवीन चन्द्र मठपाल, जगत सिंह बिष्ट, प्रयाग शर्मा आदि लोगों ने सम्बोधित किया बैठक का संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया।

See also  हल्द्वानी में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…
error: Content is protected !!