मुख्यमंत्री धामी से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 13 सूत्रीय मांगों पर हुई सकारात्मक वार्ता

Share the News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निमंत्रण पर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिला। इस दौरान संघ की 13 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि टीईटी (TET) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राज्य सरकार गंभीर है और इसका ठोस एवं स्थायी समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग में लंबित अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा किशोर जोशी, जिलाध्यक्ष देहरादून धर्मेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष टिहरी चंद्रवीर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली दिगंबर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी जयदेव राणा, पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री प्रकाश जोशी, ब्लॉक नौगांव अध्यक्ष विजेंद्र विश्वकर्मा, चमोली के संरक्षक यदुवीर बिष्ट तथा ब्लॉक डुडा अध्यक्ष सतीश रमोला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

See also  हल्द्वानी : तीन परिवारों के इकलौते चिराग बुझे, दर्दनाक सड़क हादसों ने ले ली जान
error: Content is protected !!