रानीखेत में कांग्रेस की ‘श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’, करन माहरा बोले— धर्म के नाम पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं

Share the News

श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। कांग्रेस कमेटी रानीखेत के तत्वावधान में सोमवार को न्याय पंचायत पिलखोली क्षेत्र में ‘श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। यात्रा में भगवान श्रीराम के ध्वज के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज भी शामिल रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा में भाग लिया।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के नाम पर जनता से प्राप्त दान एवं चढ़ावे के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था करोड़ों लोगों की भावना से जुड़ी है, इसलिए मंदिरों और धार्मिक संस्थानों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।

सभा को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक संस्थाओं के नाम पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता होती है या जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों और धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पार्टी लगातार जनजागरण अभियान चलाएगी।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की भी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को धार्मिक संस्थाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, न्याय पंचायत प्रभारी कैलाश पांडेय, न्याय पंचायत अध्यक्ष ललित मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, ग्राम प्रधान भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान जयपाल फर्त्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा, महिपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप राणा, गोपाल सिंह कनवाल, बागम्बर सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, बिशन कनवाल, रवि मेहरा, पान सिंह मेहरा, अजय रावत, निक्कू मेहरा, भरत, विक्की मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, एससी जिला अध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ जिला अध्यक्ष अंकित रावत, दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, गीता माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, सभासद चंदन बिष्ट, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड: पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी, पुलिस बदमाशों में लगी गोली
error: Content is protected !!