रानीखेत में मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

तहसील कार्यालय में मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की बैठक

कर्मचारियों की 12 सूत्रीय लंबित मांगों पर बैठक में हुई विस्तृत चर्चा, संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन; कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। तहसील कार्यालय परिसर रानीखेत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की शाखा रानीखेत की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित 12 सूत्रीय मांगों और प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
बैठक की अध्यक्षता चंद्र मोहन पंत ने की, जबकि संचालन चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग रानीखेत के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अमित सांगुड़ी ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और संगठन के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से चुने गए नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में अमित सांगुड़ी को संरक्षक, उद्यान विभाग के चंद्र मोहन पंत को अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के संतोष सिंह मेहता को महामंत्री चुना गया।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों में श्याम सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के कृष्णा मोहन चौनियाल को संगठन मंत्री (महिला) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
12 सूत्रीय मांगों और आंदोलन पर हुई चर्चा
बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित आंदोलन के संबंध में भी सदस्यों ने अपनी बात रखी। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक के उपरांत कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प
बैठक में राजस्व, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवायोजन, सिंचाई, उद्यान और कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा, लंबित मांगों के समाधान और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

See also  रानीखेत पीजी कॉलेज में सेतु पोर्टल पर कौशल विकास कार्यक्रम, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
error: Content is protected !!