गांधी पार्क में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
प्रदेश सरकार को घेरने सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रानीखेत में जनता के बीच पहुंचकर मांगे हस्ताक्षर
रानीखेत में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान संपन्न, मुख्यमंत्री सहित चार मंत्रियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध।
रिपोर्ट– बलवन्त सिंह ने
रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार उत्तराखंडभर में 10 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे जनजागरण एवं विरोध कार्यक्रमों के तहत शनिवार को रानीखेत में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी पार्क में आयोजित इस अभियान में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को लेकर आम जनता को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने की, जबकि रानीखेत विधानसभा प्रभारी दीप सिंह डांगी ने अभियान का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच जा रही है। सरकार की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आम लोगों को जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना विपक्ष की जिम्मेदारी है और कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नेताओं ने आगे कहा कि प्रदेशभर में चलाया जा रहा जनजागरण एवं विरोध अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके माध्यम से आम जनता को सरकार की नीतियों से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी और सरकार को जनहित के सवालों पर जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, जिलाध्यक्ष एससी विभाग गुसाईं राम, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष त्रिलोक आर्या, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, चंद्र किरण सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, ग्राम प्रधान जैनोली नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वीरेंद्र कुमार, रुद्र माहरा, हेमंत बिष्ट, प्रमोद पाल, राजेंद्र कुमार, ज्योति, मुन्नी देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बीरबल बिष्ट, कमला देवी, मनोजन कोरंगा, वीरेंद्र बिष्ट, करन नेगी, बीरबल सिंह, यूथ जिला महासचिव नितिन प्रकाश, अभिनव मेहरा, हर्षित मेहरा, यूथ जिला उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र सिंह, दलीप सिंह, अखिलेश सती, जगत सिंह, लक्ष्मी नारायण सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






