रिपोर्ट — बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। रविवार को कांग्रेस कार्यालय, निकट डोलिया पहाड़ी, रानीखेत में कांग्रेस SC विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता SC विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश SC विभाग से पहुंचे जिला अल्मोड़ा प्रभारी महेशानंद एवं संगठनात्मक जिला रानीखेत के सह प्रभारी मदन पाल साह उपस्थित रहे।
प्रदेश SC विभाग से आए अल्मोड़ा प्रभारी महेशानंद ने अपने संबोधन में कहा कि रानीखेत कांग्रेस के पास करन माहरा के रूप में एक ऐसा कोहिनूर है, जिन्होंने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने समस्त SC विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में करन माहरा को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती एवं आपसी एकजुटता पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान SC विभाग के संगठन को मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, जिला सचिव नवीन आर्या, विधानसभा अध्यक्ष नवीन प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट दानी राम, आईटी इंफ्लूएंसर मानव श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, भूपेन्द्र आर्या, पूर्व NSUI अध्यक्ष कमल कुमार, राजीव कुमार, प्रकाश चंद्र, जीवन, ललित कुमार, लक्ष्मी आर्या, मुन्नी देवी, हेमा देवी, बसंती आर्या, पान सिंह मेहरा, BLA-2 सुनील कुमार सहित SC विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






