रानीखेत : पोषण अभियान के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पोषण अभियान के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका दिव्या पांडे द्वारा एनीमिया पर चर्चा से हुई। उन्होंने छात्रों को एनीमिया के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद “श्री अन्ना” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने पोषण और पर्यावरण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।

पर्यावरण संरक्षण और पोषण के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक अनोखी पहल के तहत पौधों के साथ सेल्फी अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और संतुलित आहार लेने की शपथ ली। यह कार्यक्रम पोषण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सफल प्रयास साबित हुआ।

See also  अल्मोड़ा : सल्ट में आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!