डीजीपी दीपम सेठ समेत 12 आईपीएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति

उत्तराखंड। राज्य गृह विभाग द्वारा आयोजित डीपीसी (डीपीसी) में 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई, जिनमें 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ को पुलिस फोर्स का मुखिया (एचओपीएफ) नियुक्त किया गया है। सेठ को अब डीजी रैंक में सर्वोच्च वेतनमान के साथ पुलिस प्रमुख बनाया गया है। वे नवंबर में स्थायी डीजीपी के तौर पर प्रदेश के पुलिस प्रमुख बने थे।

इसके अलावा, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नति दी गई है।

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद, देर रात तक इस सूची की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारी:

डीआईजी से आईजी बने अधिकारी:

जन्मेजय खंडूड़ी
सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस
डॉ. सदानंद दाते
सुनील मीणा
योगेंद्र सिंह रावत

एसपी से डीआईजी बने अधिकारी:

धीरेंद्र गुंज्याल
मुकेश कुमार

चयनित वेतनमान पाने वाले अधिकारी:

प्रहलाद मीणा
प्रीति प्रियदर्शिनी
यशवंत सिंह चौहान

See also  हल्द्वानी : 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन;उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान - केंद्रीय गृह मंत्री शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!