आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी को आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में दी गई श्रद्धांजलि

रानीखेत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर घोषित राजकीय शोक के चलते बुधवार को आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में अवकाश रखा गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने सैनिक मूल्यों और जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखते हुए उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

See also  हल्द्वानी : लापता बच्चे की हत्या का रहस्य बरकरार, नहीं मिला मासूम का सिर और हाथ, जांच तेज
error: Content is protected !!