भाजपा नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

Share the News

3 घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप, फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ युवती से  किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर प्रयागराज जोन के एडीजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस की 7 टीमें मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने मंगेतर के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में रुकने के दौरान आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। मंगेतर को बंधक बनाकर उसके सामने ही करीब 3 घंटे तक युवती के साथ दरिंदगी की गई। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट की, अश्लील वीडियो बनाए और धमकी देकर 2500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए।

जांच के दौरान 28 अप्रैल को आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर मिली, जहां सीसीटीवी फुटेज में वह भागता हुआ नजर आया। पुलिस की विशेष टीम उसके पीछे लगी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

मामले में पुलिस की शुरुआती लापरवाही भी सामने आई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर उन्हें टाल दिया गया। इसके बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर और चौकी प्रभारी अनीस सिंह को निलंबित कर दिया।

पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपी के राजनीतिक संबंधों का हवाला देते हुए उसे बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही सुलह के लिए दबाव, 8 लाख रुपये का लालच और जान से मारने की धमकियां मिलने की बात भी कही है।

इस मामले में पुलिस दो आरोपियों—युवराज और ललित—को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

See also  राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में एंटी रैगिंग समिति की द्वितीय बैठक संपन्न, विद्यार्थियों को किया जागरूक
error: Content is protected !!