NABH, NABL समेत कई प्रतिष्ठित प्रमाणनों से बढ़ी अस्पताल की विश्वसनीयता, मरीजों को मिलेंगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ
हल्द्वानी। चन्दन हॉस्पिटल ने गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा और नैतिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ एवं प्रमाणन प्राप्त किए हैं। अस्पताल की इस उपलब्धि को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
अस्पताल को NABH Accreditation, NABL Accreditation, Dialysis Accreditation (QAI), CSSD Certification (CAHO) तथा NABH Emergency Certification प्राप्त हुए हैं। ये प्रमाणन अस्पताल में मरीज सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला गुणवत्ता, आपातकालीन सेवाओं और क्लिनिकल प्रोटोकॉल के उच्च मानकों के पालन को प्रमाणित करते हैं।
अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी मरीजों को सुरक्षित, किफायती और एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रशिक्षित एवं प्रमाणित विशेषज्ञों द्वारा पारदर्शी चिकित्सा पद्धतियों के तहत उपचार दिया जाता है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती हैं। संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए मरीजों के अधिकारों और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए क्वालिटी विभाग, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों और सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण एवं टीमवर्क की सराहना की। अस्पताल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सेवाओं और मरीज-केंद्रित सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इन उपलब्धियों के साथ चन्दन हॉस्पिटल ने उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान को और सशक्त किया है।

