स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में 10 दिवसीय यज्ञ के समापन के बाद चला स्वच्छता अभियान

Share the News

रानीखेत। स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में आयोजित 10 दिवसीय धार्मिक यज्ञ के सफल समापन के उपरांत वन विभाग की टीम एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर और आसपास के वन क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक, बोतलें तथा अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

अभियान में शामिल सभी लोगों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ लाया गया कचरा वापस ले जाए तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे।

इस अवसर पर वन दरोगा विपिन तोमर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पडलिया पंत, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम, उपाध्यक्ष ललित मोहन रावत, चेतन उपाध्याय, सुजीत, दिगंबर नेगी एवं हर्षवर्धन सहित वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

See also  रानीखेत महाविद्यालय में हरेला सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
error: Content is protected !!