2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, रानीखेत जिला कार्यकारिणी का गठन

Share the News

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, बूथ स्तर तक मजबूत होगा कांग्रेस का ढांचा : दीपक किरौला

रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (संगठनात्मक जनपद) रानीखेत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक‌‌  मजबूत होगा तथा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

दीपक किरौला ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रूप से पहुंचेगी और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव सहित भविष्य के सभी चुनावों में कांग्रेस पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन के बल पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करेगी।

कार्यक्रम के अंत में दीपक किरौला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और नई टीम इस लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

See also  वाशिंगटन पहुंचते ही सबसे पहले अमेरिका की इंटेलिजेंस डायरेक्टर से मिले पीएम मोदी, जानें क्यों
error: Content is protected !!