रानीखेत में ‘अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ अभियान के तहत नौलों की सफाई, संत निरंकारी मिशन का प्रेरक सेवा आयोजन

Share the News

संत निरंकारी मिशन की साँध संगत ब्रांच रानीखेत द्वारा रानी झील के निकट साफ सफाई 

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। ‘अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ अभियान के अंतर्गत रविवार को संत निरंकारी मिशन की साँध संगत ब्रांच रानीखेत द्वारा रानी झील के निकट स्थित नौलों की भव्य एवं प्रेरणादायक साफ-सफाई की गई।

यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम से बड़ा कोई धन नहीं होता। प्रेम जोड़ता है, तोड़ता नहीं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सबसे बड़ा भ्रम यह है कि परमात्मा के दर्शन संभव नहीं हैं, जबकि संत निरंकारी मिशन सद्गुरु के सानिध्य में ब्रह्मज्ञान प्रदान कर श्रद्धालुओं को परमात्मा के साक्षात दर्शन का मार्ग दिखा रहा है।

बताया गया कि अनेक श्रद्धालुओं ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर भक्ति का सही मार्ग अपनाया है और सद्गुरु के बताए पथ पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाया है। मानव जीवन का सर्वोत्तम कर्म सद्गुरु की आज्ञा में रहकर सेवा, सुमिरन और सत्संग करते हुए परमात्मा की प्राप्ति करना है।

यह सेवा कार्य बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मिशन के भक्तों एवं कैंट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सहयोग से रानी झील के आसपास स्थित प्राचीन जलस्रोतों (नौलों) की साफ-सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

श्रद्धालुओं ने सद्गुरु के पावन निर्देशों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक श्रमदान किया और समाज को स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ मन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी संत महात्माओं से प्रार्थना की गई कि वे जीवनभर सेवा, सुमिरन और सत्संग में जुड़े रहकर निरंकार के अहसास में जीवन व्यतीत करें।

कार्यक्रम का समापन “धन निरंकार जी” के जयघोष के साथ हुआ।

See also  नैनीताल : उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी दंगा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर दिया यह आदेश....
error: Content is protected !!