रानीखेत क्षेत्रीय केंद्र का निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने किया औपचारिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share the News

रानीखेत। स्व. श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत स्थित क्षेत्रीय केंद्र का निदेशक, क्षेत्रीय सेवाएँ निदेशालय (RSD) प्रो. गिरिजा पांडेय ने औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, पत्रावलियों, अभिलेखों तथा प्रशासनिक रिकॉर्ड का गहन निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे.एस. रावत, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या एवं कार्यालय सहायक उमा शंकर नेगी ने क्षेत्रीय केंद्र की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र सहायता सेवाओं, प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी कार्यों तथा विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया।

अधिकारियों ने केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर निदेशक ने संतोष व्यक्त करते हुए कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के प्रो. एस.एन. ओझा भी मौजूद रहे।

See also  टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना NDA का बेस्ट कैडेट, राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित — दीपक कांडपाल ने रचा इतिहास
error: Content is protected !!