स्कॉलर्स होम अंतर विद्यालीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

Share the News

खैरना (भुजान)। स्कॉलर्स होम शिक्षा समिति के द्वारा दो दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य हेम चन्द्र लोहनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया समस्त विद्यालय के छात्र – छात्राओं को तीन वर्गो मे-पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, तथा जूनियर वर्ग में विभाजित किया गया ।

पूर्व प्राथमिक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता मैं जय श्री बिष्ट और भाविका हाल्सी विजेता रही। नैना जैड़ा और जीवा नेगी उपविजेता रही । बालक वर्ग में जितेंद्र बिष्ट और अभियांश विजेता और आदित्य और हर्ष उपविजेता रहे। प्राथमिक वर्ग के कैरम प्रतियोगिता में चरित्रा जैड़ा और योगिता नेगी विजेता रही ।

तनु श्री और डोली उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग के बालक कैरम प्रतियोगिता में दक्ष गौणी और रविंद्र बिष्ट विजेता रहे जबकि शिवा नेगी और खुशांश बेलवाल उपविजेता रहे।

जूनियर वर्ग की बालिका वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में गौरांसी लोहनी और मानवी नेगी विजेता रही और लक्षिता खत्री और गरिमा बिष्ट उपविजेता रही। बालक वर्ग के कैरम प्रतियोगिता भूपेंद्र नाथ गोस्वामीं और मंयक करायत विजेता और देवांश लोहनी और रवि कुमार उपविजेता रहे।

शंतरज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में देवांश लोहनी विजेता और कृष विश्वास उपविजेता रहे। इस खेलकूद कार्यक्रम को सफल बनाने में आनन्द खाती, कुबेर अमेरा, हेमलता लोहनी, सिमरन, हेमा, दीक्षा, लता, तनुजा, तबस्सुम ‘ कविता, शालिनी आदि ने अपना सहयोग दिया । अंत में प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि खेलकूद से ही बच्चो में शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है।

See also  अल्मोड़ा : भिकियासैंण बाजार में ग्राहक नदारद व्यापारी मायूस
error: Content is protected !!