नये साल में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करोली महाराज के किए दर्शन

Share the News

नैनीताल में नया साल का जश्न बनाने पहुंचे पर्यटक वही कैंची धाम मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन करने पहुंचे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नया साल का जश्न मनाने के लिए पहुँचे पर्यटको ने 2025 की शुरुआत बाबा नीब करोरी के आशीर्वाद से की।

देश विदेश से लोग 2024 को विदा करने के बाद 2025 के आगमन पर कैंची धाम पहुँचे।
नैनीताल में नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने कैंची धाम, नयना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी में दर्शन के साथ की। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

सैकड़ो की संख्या में भक्त कैंची धाम मंदिर पहुंचे।

श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भवाली में ही सभी वाहनों को रोक दिया, और भवाली से कैंची धाम के लिए सटल सेवा की व्यवस्था की गई।

See also  पहाड़ी आर्मी ने राज्यपाल को ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यकाल ना बढ़ाये जाने के लिए दिया ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!