सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में सशस्त्र सीमा बल का 62 वां स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

Share the News

सीमांत मुख्यालय रानीखेत में सशस्त्र सीमा बल का 62 वां स्थापना दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

 रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय रानीखेत में सशस्त्र सीमा बल का 62 वां स्थापना दिवस बडी धूमधाम से आयोजित किया जाता है।

सर्वप्रथम उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर शहिदों को याद किया।

इस दौरान वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गुंजायमान रहा और शहीदों की शहादत को नमन किया गया। इसके पश्चात बल के जवानो द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

तत्पश्चात उप महानिरीक्षक द्वारा जवानो व अधिकारियो को सम्बोधित किया गया। इस दौरान सीमांत के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान प्रशासनिक भवन के सामने उपस्थित रहे। स्थापना दिवस पर सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष्य पर जवानों और अधिकारिओ के माध्यम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विजय खिलाडियो को पुरस्कार दिया गया।

उप महानिरीक्षक डी०बी० सोनार ने अपने संबोधन मे बल की अब तक की अभूतपूर्व सेवाओं तथा बल के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा से सीमा सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक कल्याण में भी उत्कृष्ट भूमिका निभाई है।

उन्होंने जवानों का आह्वान किया कि वे अपनी सेवा, सुरक्षा और भाईचारे के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखें।

स्थापना दिवस के अवसर पर सीमांत रानीखेत को बल मुख्यालय द्वारा नागरिक कल्याण एवं राहत व बचाव कार्य हेतु उतक्रिस्ट सीमांत के ट्रॉफी प्रदान की गयी है।

अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत को डी जी स्वर्ण डिस्क एक स्टार के साथ व 01 डी जी स्वर्ण डिस्क तथा 23 सिल्वर डिस्क और 01 पुलिस आंतरिक सेवा पदक मिलना सीमांत रानीखेत की अहम उपलबधिया है|

इस अवसर पर दुर्गा बहादुर सोनार उप महानिरीक्षक, जयंत कुमार शर्मा, कमांडेंट, अनिल कुमार जोशी, उप कमांडेंट, प्रभाकर, उप कमांडेंट राहुल राय, सहायक कमांडेंट व अधीनस्थ अधिकारियों व समस्त बल कार्मिकों ने भी भाग लिया।

See also  नैनीताल : विंटर कार्निवाल में कल हुए हंगामे के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
error: Content is protected !!