रानीखेत : मजखाली में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 186 शिकायतों में से 146 का मौके पर निस्तारण

Share the News

विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत रियूनी में “प्रशासन गाँव की ओर” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट: बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत रियूनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ प्रदान किया।

शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बताया गया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत “प्रशासन गाँव की ओर” बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज न्याय पंचायत रियूनी के मजखाली में शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर करना है, ताकि लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिला पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह ने कहा कि सरकार की इस पहल से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव हो सकेगा।

खंड विकास अधिकारी द्वाराहाट ने बताया कि शिविर में आए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 186 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 146 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रमाण पत्रों के 115 आवेदन प्राप्त हुए तथा अलग-अलग विभागीय योजनाओं के माध्यम से 942 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार दीपिका आर्या, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, जिला पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह, वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, नितिन बिष्ट, पेशकार संतोष उपाध्याय, ग्राम प्रधान निर्मला अधिकारी, हेमा अधिकारी, हेमा बिष्ट, नीलम राणा, माया देवी, पूजा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह अधिकारी, भूपेंद्र बजेठा, भगवत सिंह, दीवान सिंह जलाल, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक रावत, राज अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

See also  रानीखेत : फल्द्वाड़ी ग्राम सभा में तेंदुए का आतंक, महिलाओं पर झपटने का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग तेज
error: Content is protected !!