रानीखेत पहुंचे राज्य मंत्री मुकेश कुमार, जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Share the News

अनुसूचित आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पहुचे रानीखेत। 

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के संग बैठककर समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निवारण करने का दिया आश्वासन ।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार रानीखेत पहुंचे, जहां विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस माल रोड में उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने तहसील सभागार में खंड विकास अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य मंत्री मुकेश कुमार ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो अनुसूचित आयोग उसके समाधान के लिए तत्पर रहेगा।

बैठक में अनुसूचित आयोग सदस्य विशाल मुखिया, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, खंड विकास अधिकारी तारा चंद, समाज कल्याण अधिकारी नवल किशोर, जिला उपाध्यक्ष गणेश राम, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चंद्रशेखर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद भार्गव, पूर्व सैनिक पनीराम, जिला महामंत्री कमल किशोर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार, प्रदीप कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चंद्र, ग्राम प्रधान राजकिशोर, भुवन आर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

See also  लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी ने सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में भेंट किया आरओ वाटर कूलर
error: Content is protected !!