राजपुरा में नशे और सट्टे के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

Share the News

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित तौर पर चल रहे नशे और अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

समाजसेवी हेमंत साहू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए।

हेमंत साहू ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से चल रही नशे और अवैध सट्टे की गतिविधियों की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार नशे और सट्टे का कारोबार चल रहा है, जिसका गलत प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

वहीं मामले में एसपी सिटी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की टीमें जांच में जुटा दी गई हैं और जांच के आधार पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

See also  देहरादून: ब्रेकिंग न्यूज़; भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा, देखें लिस्ट.
error: Content is protected !!